फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः ट्रैक्टर से टकराया चावल लदा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद गड्ढे में गिरा पड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक व चावल से भरी बोरियां। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात को सरकारी चावल लदा एक ट्रक ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और परिचालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों वाहन हाईवे किनारे गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव निवासी चालक वीरन (35) पुत्र तुलसीवा वर्मा मंगलवार को रगौली गांव स्थित एफसीआई गोदाम से ट्रक में चावल लाद कर मऊ जा रहा था। ट्रक में उसके साथ परिचालक अमर (40) पुत्र रमला व लवकुश (16) पुत्र राजकुमार भी सवार थे।
ट्रक खोह पुलिया के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकरा कर बेकाबू होकर पुलिया के नीचे जा गिरा। इसमें चालक वीरन की मौके पर मौत हो गई और लवकुश व अमर घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम भेजा है। घटना के बाद से वीरन की मां सुशीला व पत्नी बिमला का रो रोकर बुरा हाल है। उसके एक लडका और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें