फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर लौट रहे किसान की ट्रेन से टकराकर मौत

विज्ञापन
फोटो- 13- घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। खेत से घर लौट रहा किसान अचानक अमानपुर गांव के पास रेल पटरी पार करते समय ट्रेेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात भर उसका शव रेल पटरी किनारे पड़ा रहा। बृहस्पतिवार की सुबह वहां से गुजरे कुछ ग्रामीणों ने उसका शव देख पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

सदर कोतवाली कर्वी के ग्राम चकमाली का शंकरलाल निषाद (55) पुत्र महावीर गांव के ही लल्ला पटेल की नारायणपुर गांव के पास की खेती को बटाई पर ंलिया था। बुधवार की देर रात इस खेत में सिंचाई कर घर लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उसे खोजते रहे। प्रात: ग्राम के लोग जब शौचक्त्रिस्या को पहुंचे तो रेलवे ट्रैक के पास मृत देख कर पहचान की। घटना की जानकारी पारिवारिक लोगों को देने पर मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पारिवारिक लोगों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। मृतक की पत्नी सुमित्रा ने बताया कि तीन पुत्र व ेदो पुत्रियां है। एक बीघा खेती की जमीन है। परिवार के उदर पोषण के लिए दूसरे की जमीन बटाई पर लेकर किसी तरह परिवार का उदर-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें