शुक्रवार को आशा दिवस मनाया गया। इसमें जिले की लगभग
सभी जगहों से आशा आईं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साथ ही आशा ने
अपनी समस्याएं रखीं। मुख्य अतिथि डीएम नीलम अहलावत ने आशा को अपनी
जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने को कहा।
दीपक टाकीज में हुए कार्यक्रम
में आशा ने अपनी प्रतिभाएं दिखाई। शिवरामपुर की रजनी और सहेलियों ने छोटो
सो परिवार... समूह गीत प्रस्तुत किया। पहाड़ी ब्लाक से आईं आशा ने बेटी
बचाओ विषय पर घर में कन्या जन्मी बधाई हो बधाई... गीत गाया।
मुख्य
अतिथि डीएम ने कहा कि आशा का काम बहुत महत्वपूर्ण है। इनको अपनी जिम्मेदारी
पूरी गंभीरता से निभानी चाहिए। सीएमओ डा. केडी द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक
केशव कुमार चौधरी, डा. रामबहादुर, डा. एनके कुदेशिया, डा. पीएन गोयल, डा.
आरके चौरिहा, एमएस द्विवेदी, आरवी करवरिया, अनिल वर्मा, सुरेश भी मौजूद
रहे।
इस मौके पर आशा ने अपनी समस्याएं भी रखीं। संघ की जिलाध्यक्ष
वंदना द्विवेदी ने कहा कि सम्मान से ज्यादा समस्याओं के समाधान की जरूरत
है। आशा ने मानदेय समय से न मिलने का मुद्दा भी उठाया। कार्यक्रम का संचालन
केशव शिवहरे ने किया।