शिवरामपुर। बाल शिक्षा निशुल्क संस्थान की ओर से सात दिवसीय पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिसमें शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजय जयसवाल व महिला सिपाही सीमा ने खुटहा बगइची में पौधरोपण करके ग्रामीणों को फलदार पौधे वितरित किया। पौधों की सुरक्षा के लिए बाल टीम का गठन किया जोकि सिंचाई से लेकर फल आने तक निगरानी करती रहेगी।
समापन कार्यक्त्रस्म में संस्था कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य हरवंश गर्ग ने ग्रामीणों को बताया कि पौधे जीवन के लिए उतने ही उपयोगी हैं। जितना हमारे जीवन के लिए जल है। वही महावीर प्रसाद पटेल ने पौधों को सुरक्षित और जीवित रखने के लिए ग्रामीणों को शपथ दिलाई। संस्थान संरक्षक मनोज गर्ग ने बताया कि गांव में पौधे रोपित किए गए हैं। इस दौरान मनीष कुमार, अध्यक्ष राजकरण पटेल, महेश प्रजापति, वीरेंद्र सिंह पटेल, सत्तीश परिहार, नन्हे बाबू, बृजेंद्र सिंह, गोलू, सोमदत्त यादव, नरेंद्र पटेल, मिथिलेश यादव, रोहित सेन, चंद्रिका राजा, नीलम, सुरेेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।