फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कुंभ के लिए क्षेत्र प्रचारकों को साैंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारकों का धर्मनगरी में चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हो गया। अंतिम दिन क्षेत्र प्रचारकों को कुंभ मेेले व शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को आगे बढाऩे की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने सहित संगठन का विस्तार करने के लिए कहा गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धर्मनगरी के उद्यमिता विद्यापीठ में चल रहे प्रशिक्षण मेंं संघ भारतीय पालक अधिकारी भैया जी जोशी ने कहा कि क्षेत्र प्रचारक अपने- अपने क्षेत्र के गांवों में प्रवास कर ग्रामीणों से मिलें।
ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाया जाए। पशुपालन, खेती के साथ ही गांवों में लघु उद्योग लगाने के लिए कहा जाए। महिलाओं को भी गांव में स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया जाए। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्वांत रंजन ने कहा कि संगठन का विस्तार किया जाए। जिसमें ऐसे कार्यकर्ता जोड़ जाएं जो हिंदुत्व के हित में कार्य कर सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें