फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण राजस्व टीम के साथ करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना खत्म होने के बाद थाना समाधान दिवस का आयोजन जिले के सभी थानों में हुआ। कोतवाली कर्वी में डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्या सुनी। निर्देश दिए कि भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण राजस्व टीम के साथ करें। हर जगह बहुत कम संख्या में फरियादी पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को सदर कोतवाली में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अरुण कुमार सिंह ने आमजन की समस्या सुनी। शहर के शंकर बाजार निवासी संजय अग्रहरि ने बताया कि उनके पुश्तैनी घर के रास्ते की गली को कुछ लोग जबरन निर्माण कराकर बंद करना चाहते हैं। इस पर एसपी ने पुलिस टीम को मौके पर भेजकर कार्य बंद कराने के निर्देश दिए। जिले भर के थानों में सबसे ज्यादा भूमि से संबंधित समस्याएं लेकर फरियादी पहुंचे।
जिले के रैपुरा थाना में थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय व मऊ थाने में थानाध्यक्ष अजीत पांडेय की मौजूदगी में जनसमस्याओं का निस्तारण कराया गया। राजापुर थाने में प्रभारी उप जिलाधिकारी फूल सिंह व सीओ निष्ठा उपाध्याय ने आमजन की समस्या सुनी। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजापुर मनोज कुमार मौजूद रहे। इसी तरह से पहाड़ी, मानिकपुर थाने में जनशिकायतों के निस्तारण के लिए थाना दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें