फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए एसडीएम को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तहसील में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में डीएम को छोड़कर किसी भी समाधान दिवस में पूरे अधिकारी नजर नहीं आते हैं। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कई अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर नायब तहसीलदार ने एसडीएम को रिपोर्ट भेज कारण बताओ नोटिस जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर तहसील में नायब तहसीलदार मंगल यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दर्ज 38 शिकायतों में मात्र तीन का निस्तारण हो सका। एसडीएम, तहसीलदार, सीओ सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की कुर्सियां समाधान दिवस में खाली पड़ी रहीं। जिससे अधिकांश फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। खानापूर्ति के लिए तीन शिकायतों का निस्तारण दिखा दिया गया। फरियादियों का आरोप है कि डीएम के तहसील दिवस के दिन ही अधिकारी आते हैं। अन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में गायब हो जाते हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि समाधान दिवस में लघु सिचांई, नगर पालिका के ईओ सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं थे। बताया गया कि यह सब मेला डयूटी पर गये हैं। इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें