चित्रकूट। जिले में 63 लोगों के कोरोना के सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 100 लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। जिले में अबतक कुल 65 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिसमें दो की मौत हो चुकी है। अब जिले में एक्टिव केस 27 रह गए हैं। अब तक 36 स्वस्थ्य हो चुके हैं।
सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि 24 घंटे के अंदर 10 की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अब 27 एक्टिव केस हैं। 100 लोगों के सैंपल जांच को भेजा है। अबतक कुल 2851 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। जिसमें 2586 की रिपोर्ट आ चुकी है। टेलीमेडीसिन प्रणाली से 4115 लोगाें का इलाज किया जा चुका है। डीएम शेषमणि पंांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने हॉटस्पाट के अलावा शेल्टर होम आदि स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
----------------------------------
चित्रकूट में कुल कोरेाना पॉजिटिव - 65
कुल प्रवासी - 51
मौत - 02
स्वस्थ्य हुए - 36
एक्टिव केस - 27
-----------------------------------