फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला की मौत पर पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बियावल के मजरा काशीनाथ का पुरवा में महिला की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कटैया खादर निवासी ननकी देवी ने बताया कि उसने बेटी इंद्ररानी देवी (23) की शादी काशीनाथ का पुरवा के गेंदलाल से 2018 में की थी। शादी के एक साल बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसके पति, ससुर भुल्लन, सास गंगामनी व देवर सवांरेलाल मिलकर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे थे। पति अक्सर गलत व्यवहार करते हुए मारता-पीटता था और घर से निकालने की धमकी देते था।
इससे परेशान होकर बेटी ने सात जुलाई को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें