चित्रकूट। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक जेएल गुप्ता ने बताया कि 31 अक्तूबर व एक नवंबर को बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, जलभराव और बिजली गिरने की संभावना है, जिससे खेत में कटी पड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित किसान यदि फसल को नुकसान पहुंचता है तो 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर सूचना दें।
तय समय पर सूचना देने पर ही सर्वे टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेगी और नियमानुसार मुआवजा मिलेगा। किसान शिकायत के समय फसल, खेत का विवरण और नुकसान की जानकारी तैयार रखें। (संवाद)