फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. मुखर्जी के बलिदान को याद कर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पर श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार को मुख्यालय के बलदाऊगंज स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्त्रस्म में सभी ने डा. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान भाजपा के प्रधानमंत्री ने उनके अधूरे सपने को साकार करते हुए 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव ने कहा कि करीब चार दशक पहले ही इस सपने को लेकर एक विधान एक निशान और एक प्रधान के लिए ही उन्होंने बालिदान दिया था। जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश पांडेय, राजकुमार त्रिपाठी, सुनील सिंह पटेल आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें