फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अग्नि पीड़ितों दी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाॅक क्षेत्र की ग्राम पंचायत माराचंद्रा में आशीष कुमार यादव व सुशील कुमार यादव के मकान में आग लगने के बाद परिजनों का हाल जानने यादव समाज के प्रतिनिधि पहुंचे। समाज के पदाधिकारियों ने अनाज के अलावा कई अन्य सामग्री पीड़ितों को दी।
विज्ञापन

आग से दोनों की गृहस्थी का सामान सहित घर जल गया था। जानकारी होने पर बुधवार की शाम को अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव, युवा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार यादव, आरके सिंह यादव जिला मीडिया प्रभारी, सतेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष कर्वी, शारदा प्रसाद यादव जिला महासचिव, कमलेश यादव जिला उपाध्यक्ष, अजीत यादव आदि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें