फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पिता के डांटने पर पुत्री ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पिता के डांटने पर पुत्री ने घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की7
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली के विकास नगर अमानपुर निवासी सागर श्रीवास ने बताया कि बहन आरती (15) कर्वी स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार की शाम पिता राजकरन श्रीवास ने पढ़ाई न करने पर उसे डांट दिया। इससे वह आहत हो गई और घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। दो बहन और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। मां राजू देवी का रो-रोकर बेहाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना का कारण घरेलू विवाद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें