फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से राहत, शाम को फिर उमस

Sat, 18 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
रिमझिम बारिश के दौरान छाता लगाकर जाते युवक युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन से उमस भरी गर्मी झेल रहे जनपदवासियों को शनिवार दोपहर हुई बारिश से कुछ देर के लिए राहत मिली। हवा न चलने के कारण शाम होते ही उमस ने फिर लोगों को परेशान किया। हालांकि तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस पर जरूर पहुंच गया। मुख्यालय समेत पाठा, मऊ, राजापुर क्षेत्र में एक घंटे से ज्यादा झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


सुबह से उमस भरी गर्मी से परेशान जिले वासियों के लिए दोपहर बाद हुई बारिश ने राहत दी। बारिश शुरू होते ही लोगों के चेहरे खिल गए। कुछ बच्चे तो बारिश में नहाने भी लगे। बादल घिरने से दोपहर में ही वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी।

मुख्यालय के अलावा मानिकपुर क्षेत्र में झमाझम बारिश से किसानों को भी राहत मिली। मऊ क्षेत्र में बारिश से थाना परिसर लबालब हो गया। सड़क किनारे जलभराव से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। राजापुर व पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश से आम जनमानस को राहत मिली। किसानों का कहना था कि इस बारिश से अब मानसून आने का अहसास हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यालय में हुई पहली जोरदार बारिश ने नगर पालिका की पोल भी खोल दी। कुछ स्थानोें पर तो पालिका ने पहले से नाले और नालियों की सफाई करा दी थी लेकिन शंकर बाजार और स्टेशन रोड़ समेत गांधीगंज में जलभराव होने से गंदा पानी बस्तियों तक पहुंचा। इस मामले में ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि बचे नालों की सफाई का काम चल रहा है।

जिले का तापमान जहां दो दिन पूर्व 42 तक पहुंच गया था, वह अचानक शनिवार को बारिश के बाद लुढ़क कर 30 डिग्री तक आ गया। जिले का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें