फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन सामग्री न मिलने पर किया प्रदर्शन

Sat, 18 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते बेलहरी व पडरी के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह से कोटेदार की दुकान के बाहर लाइन लगाने वालों को जब राशन सामग्री नहीं मिली, तो सभी ने कलेक्ट्रेट परिसर आकर प्रदर्शन किया। सदर ब्लाक के बगलई और बेलहरी के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर कोटेदार पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को बगलई के परदेशी लाल, शिवपूजन सिंह, बसंतलाल, भोला प्रसाद, त्यागी, रनिया, रजा, बद्री, संजय, संतोष, मनीष, रामजस, मइयादीन व धीरेंद्र आदि कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और डीएम को बताया कि उनका कोटा पडरी के कोटेदार के  यहां संबद्ध है।

हर रोज राशन पाने के लिए दुकान जाते हैं, लेकिन वह हर बार लौटा देता है। चार दिन से राशन सामग्री पाने के लिए वह लोग परेशान हैं। आरोप लगाया कि कोटेदार अपने चहेतों को लाभ देता है।
विज्ञापन


इसी प्रकार बेलहरी की गोरा देवी, फुलिया, सन्नोदेवी, शिवकुमारी, सुमित्रा, संगीता, किरण, सीमा व कमलेश आदि ने आरोप लगाया कि कोटेदार बीपीएल कार्ड होने के बावजूद राशन सामग्री नहीं दे रहा है। हर बार बाद में आने को कहता है। विरोध करने वालों को कार्ड निरस्त कराने की धमकी दी है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें