फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से कहीं राहत, कहीं परेशानी

Tue, 24 Jul 2018 11:26 PM IST
रिमझिम बारिश से कहीं राहत, कहीं परेशानी
विज्ञापन
शहर के भैरोपागा मार्ग पर जलभराव से यातायात प्रभावित - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में मंगलवार की शाम तक जिले के कई इलाकों में रिमझिम बारिश से आमजनमानस को गर्मी से राहत मिली है। कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ। खासकर हाईवे पर रामनगर के पास टूटी पुलिया के पास कीचड़ से छोटे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मुख्यालय के भैरोपागा व स्टेशन मार्ग पर जलभराव से कई पैदल यात्री गिरकर चुटहिल हुए।
विज्ञापन

  सुबह से बारिश की बौछार की चिंता छोड़कर प्राइमरी स्कूल व कालेज के छात्र बस्ता लेकर शिक्षा ग्रहण करने निकले। दिनभर मामूली बारिश से ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा न ही स्कूल कालेज में अवकाश रहा। कई स्थानों पर छाता व बरसाती(प्लास्टिक) ओढ़कर छात्राओं को पढ़ने के लिए जाते देखा गया। मुख्यालय से बरगढ़ तक के बीच कई स्थानों पर टूटी पुलिया से हाईवे पर यातायात कुछ प्रभावित हुआ। खासकर फिसलन वाले स्थान पर वाहन रेंगते नजर आए। मुख्यालय के भैरोपागा मार्ग पर मंदाकिनी पैलेस के सामने कई माह से टूटी सड़क को न बनवाने के कारण जलभराव हुआ। यहां से गुजरने वालों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा। कुछ इसी प्रकार रेलवे स्टेशन मार्ग के पेट्रोल पंप तिराहे का हाल रहा। इसके बावजूद दिन भर रिमझिम बारिश से मुख्यालय वासियों को गर्मी से राहत मिली है। अघोषित बिजली कटौैती से प्रभावित लोगों को मामूली बारिश भी राहत का पैगाम लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें