नियमित कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर लोक निर्माण
विभाग के संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित
ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
मंगलवार को मुख्यालय स्थित डाक बंगले से लोक
निर्माण विभाग के संविदा कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए
कर्मचारियों ने विभागीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
संविदा कर्मी विनोद
शुक्ला ने कहा कि लगभग 30 वर्षों से कर्मचारी विभाग में कार्यरत हैं,
लेकिन उनको नियमित नहीं किया जा रहा। कई बार सरकार के मंत्रियों व
उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। प्रदर्शन
के बाद कर्मचारियों ने सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर ब्रजलाल,
मुन्नू, रामेश्वर, रामनिहोर व बच्चा आदि मौजूद रहे।