ढाबे में ग्राहकों को भोजन के साथ शराब परोसने की
शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही ढाबा मालिक भाग निकला।
मौके पर पांच सैकड़ा से अधिक करीना देशी शराब की बोतल बरामद हुई।
घटना
कोतवाली क्षेत्र के खोह गांव के पास स्थित पटेल ढाबा की है। इस ढाबे में
ग्राहकों को भोजन के साथ शराब परोसी जाती थी। इसकी शिकायत मिलने पर कोतवाल
रनवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ सोमवार की रात को ढाबा पर छापा मारा।
पुलिस
को देखते ही ढाबे में हड़कंप मच गया। मौके पर ढाबा मालिक अक्षय पटेल पुत्र
काशी निवासी देहरूच रैपुरा भाग निकला।
कोतवाल ने बताया कि ढाबे के पीछे
एक वाहन से देशी शराब करीना ब्रांड की पेटियां उतारी जा रही थी।
पुलिस को
देखते ही चालक वाहन समेत भाग निकला। ढाबे से 537 करीना ब्रांड के क्वाटर
बरामद हुए। कोतवाल ने बताया कि यह शराब सरकारी दुकानों से ही बेची जाती है।
आरोपी की तलाश की जा रही है।