चित्रकूट। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में नेत्र सहायक रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें स्वच्छ ऊर्जा संयंत्रों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जानकारी दी गई। कुल 60 नेत्र सहायक और विजन टेक्नीशियन इस प्रशिक्षण में शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. बीके जैन ने किया। उन्होंने कहा कि सतत सीखने से आत्मविश्वास और संवेदनशीलता दोनों बढ़ते हैं। यह प्रशिक्षण दृष्टि केंद्र टीम को बेहतर सेवा देने में सक्षम बनाएगा। सनस्योर एनर्जी के सह-संस्थापक मनीष मेहता ने बताया कि कंपनी इस पहल के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर काम कर रही है।