चित्रकूट। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने दिवाली मेला से पूर्व वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई है। संघ ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर शुक्रवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। विभागीय अधिकारियों ने 15 अक्तूबर तक भुगतान का आश्वासन दिया था लेकिन 16 अक्तूबर तक भी किसी कर्मचारी को वेतन नहीं मिला।
संघ ने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो सभी सफाई कर्मचारी 17 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे। संगठन ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए समय से वेतन भुगतान की मांग की है।