फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिले के दो फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता रद्द

Wed, 19 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रदेश शासन द्वारा कागजात व अन्य तकनीकी कमी के चलते फार्मेसी कॉलेजों की मान्यता खत्म करने की सूची में चित्रकूट जिले के भी दो कॉलेज शामिल हैं। एक कॉलेज के प्रबंधक ने बताया कि अभी तो उनका आवेदन ही भेजा गया था मान्यता तो मिली ही नहीं थी। दूसरे कॉलेज के प्रबंधक का कहना है कि उनकी मान्यता पीसीआई(फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया) से है। प्रदेश शासन ने एनओसी रदद की है। इस पर अग्रिम नियमानुसार कार्य करेंगेे।
विज्ञापन

जिले में वशिष्ठ नारायण सेवा समिति मालवीय नगर प्रयागराज का राजापुर मझगवां में श्री वशिष्ठ नारायण करवरिया महाविद्यालय संचालित है। इसमें बीए व बीएससी की पढ़ाई सन 2012 से चल रही है। इसमें पांच सौ से अधिक छात्र छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इसी महाविद्यालय के पास ही इसी संस्था ने फार्मेसी कॉलेज की मान्यता के लिए आवेदन किया है। महाविद्यालय की प्रबंधक कल्पना करवरिया ने बताया कि अभी तो मान्यता के लिए आवेदन किया गया है मान्यता मिली नहीं है। कॉलेज में कोई प्रवेश या स्टॉफ की भर्ती भी नहीं हुई है। ऐसे में मान्यता रद्द होने की जानकारी उन्हें नहीं है। शासनादेश भी उन्होंने नहीं देखा है। यह सब काम संस्था के प्रबंधक देखेंगे।
वहीं रामप्यारे कृष्णावती टेक्रालाॅजिकल डेवलपमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च चेरिटेबल ट्रस्ट रायबरेली का चित्रकूट के देवकली मानिकपुर गांव में रामबाई पटेल कालेज आफ फार्मेसी नाम से कॉलेज संस्थापित है। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि उनकी तरह प्रदेश के अन्य कॉलेजों की मान्यता पीसीआई(फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया) से हो चुकी है। प्रदेश शासन ने जो सूची जारी की है उसमें उनके कॉलेज की एनओसी रद्द की है। ऐसे प्रदेश के और भी कई कॉलेजों की गई है। उनके कॉलेज में न तो अभी छात्रों का प्रवेश हुआ है और न ही स्टाफ की भर्ती हुई है। प्रदेश शासन के इस आदेश की समीक्षा कर अग्रिम कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें