फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ऋण वितरण कम होने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। ऋण वितरण कम मिलने पर बैंक अधिकारियों पर नाराजगी जताई। डीएम ने प्रगति कराने निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निवेष मित्र पोर्टल पर जो आवेदन पत्र लंबित है, उनको निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारित करें। कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद को 600 का लक्ष्य मिला है, इसके सापेक्ष अभी तक 320 आवेदन पर ही ऋण वितरण किया गया है। शेष को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। कहा कि धारा 80 की पत्रावलियां लंबित है, उनको एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें। इसके बाद सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक की। कहा कि रोड सेफ्टी पॉलिसी के अंतर्गत ब्लैक स्पाट स्थल चिन्हित कर रोड मार्किंग, रंबल स्टॉप ,पोर्टेबल बैरियर, जैक व जेब्रा बनवाएं। डीएम ने ईओ को शहरी मार्गों पर अतिक्रमण हटाकर फल मंडी, सब्जी मंडी के लिए नए वेंडिंग जोन बनाने के लिए कहा। सीडीओ अमृतपाल कौर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, एआरटीओ विवेक शुक्ला, यात्री एवं माल कर अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री ओम केसरवानी भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें