चित्रकूट। रामायण मेला परिसर में ही चल रहे किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि सांसद आरके सिंह पटेल ने किसान गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी को लगातार प्रयासरत है। आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू की है। फसलों का मूल्य निर्धारण एमएसपी लागू कर कृषि उत्पाद क्त्रस्य किया जा रहा है।
इस मौके पर सांसद ने धोकिया देवी को रिपर कंबाइंडर, संतशरण सिंह को लेजर लैंड लेवलर की चाभी व तीन कृषकों को पावर स्प्रेयर भी वितरित किया। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र गनींवा के वैज्ञानिक डा. विजय गौतम ने जायद में बोई जाने वाले उर्द-मूंग, सूरजमुखी, हरे चारे, चरी इत्यादि फसलों की बुवाई से लेकर कटाई की तकनीकी विधियां बताई। जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। विषय वस्तु विशेषज्ञ सुनील कुमार सिंह ने संचालन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, ख्यालीलाल, विमलेश कुमार, बाल गोविंद यादव, दयाशंकर, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।