फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड व सामग्री के लिए भटक रहे ग्रामीण

Thu, 28 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के सपा कार्यालय में मौजूद ऊंचाडीह गांव की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन कार्ड व सामग्री न मिलने से परेशान ऊंचाडीह गांव के ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सदर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मानिकपुर ब्लाक के ग्राम ऊंचाडीह के टिकुरी व चरकौंहा पुरवा की कलावती, नीता, पनिहइया, रामनरेश, रंजी, सीमा, गुड्डी, राजकुमारी, सावित्री, गुड़िया, मीता, ममता, संगीता, छोटी, धनिया, लक्ष्मी, विनीता व फूलकुमारी आदि ने सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव को ज्ञापन देकर बताया कि पहले सभी के पास बीपीएल व अंत्योदय सूची के कार्ड थे।
विज्ञापन


जिससे राशन सामग्री मिलती थी। लेकिन अब कोटेदार सामग्री नहीं दे रहा है। नए राशन कार्ड के लिए आनलाइन आवेदन किया लेकिन अभी तक नए कार्ड भी नहीं मिले। ग्रामीणों ने कहा कि गरीबी के चलते राशन सामग्री न मिलने से परिवार पालने में परेशानी हो रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर राशन सामग्री दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें