फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से किसान की मौत, 12 भर्ती

Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुखार व डायरिया का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में डायरिया पीड़ित किसान की मौत हो गई। इसके अलावा मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी व राजापुर अस्पतालों में डायरिया पीड़ित एक दर्जन मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन


बहिलपुरवा के तालातीर निवासी किसान सत्यनारायण (55) को लगातार चार दिनों से डायरिया की शिकायत होने पर परिजन बुधवार को जिला अस्पताल लाए। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक किसान के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं।

इसके अलावा, मानिकपुर सीएचसी में रामरूप, सत्येंद्र कुमार, पप्पी व रामकली को डायरिया की शिकायत होने पर भर्ती कराया गया। पहाड़ी सीएचसी में चुनकी, रमदेइया, फूल कुमारी व संगीता को तेज बुखार होने पर भर्ती किया गया। मऊ सीएचसी में जंगबहादुर, ललिता, वहीद खां, सुल्तान व बेबी को वायरल व डायरिया की शिकायत होने पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने बताया कि मारकुंडी डोडा माफी व वंशका पुरवा में भी डायरिया का प्रकोप है। दर्जनों ग्रामीण बीमार हैं। सभी का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में इलाज कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें