चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में सोमवार को नोडल अधिकारी अपर जिला जज दीप नारायण तिवारी ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 11 फरवरी को होने वाली लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण पर जोर दिया।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि अदालत के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। नोडल अधिकारी ने कहा कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सर्वोत्तम माध्यम है। इससे वादकारी का धन और समय दोनों बचता है। सचिव ने बताया कि संबंधित पक्षकारों को सम्मन और नोटिस भेजकर राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सम्बंध में सूचित किया जाए कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, एसडीएम रामजन्म यादव ,एसीएमओ इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।