चित्रकूट। सदर ब्लॉक के पुरवा तरौहां गांव में चल रहे मां कालिका देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में शिवरामपुर और कोठिलिहाई का मुकाबला हुआ। शिवरामपुर टीम 21 रनों से विजयी रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवरामपुर टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 105 रन बनाए। शिवरामपुर के दीपक ने सर्वाधिक 21 रन और विजय ने 17 रन बनाए। कोठिलिहाई के अनुज भोला और पवन ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने के कोठिलिहाई की टीम शिवरामपुर टीम के घातक गेंदबाजी के आगे कोठिलिहाई टीम ने मात्र 85 रन में आल आउट होकर मुकाबला 21 रन से हार गई। शिवरामपुर के अजय और छोटू ने दो-दो विकेट लिए । छोटू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अतिथि सुभाष चंद्र मिश्र, गोरेलाल गौतम को मिला। संवाद