फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में चारा काटने जा रही 54 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पांच सौ रुपये देकर जुबान बंद रखने की धमकी दी। लोकलाज के कारण महिला ने दो दिन तक पुलिस सूचना नहीं दी लेकिन पति से पूरी घटना बताई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफतार कर महिला का मेडिकल चेकअप कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि पंाच दिन पूर्व वह घर से मवेशियों के लिए चारा काटने जा रही थी। रास्ते में गांव का ही युवक मिला और उसे जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका विरोध किया तो उसे पांच सौ रुपये दिए और कहा कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने बताया कि वह रुपये आरोपी के पास फेंककर घर आ गई। पति को पूरी घटना बताई लेकिन लोकलाज के कारण दो दिन तक पुलिस सूचना नहीं दी। इसके बाद मानिकपुर थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि महिला के गांव के आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ पिंटू पुत्र रामसुमेर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया। पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें