चित्रकूट। रैपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपियों में एक उसकी भाभी का रिश्ते में भाई है, वहीं दूसरा उसका साथी है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कई बार थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब होने के चलते वह मायके गई थी। 8 मई की देर शाम उसके माता-पिता खेत से भूसा भरने गए थे। घर पर वह और उसकी छोटी बहन अकेली थी। रात होने पर वह आंगन में चारपाई पर सो रही थी। इसी बीच गांव के दो युवक उसके घर की बाउंड्रीवाल कूदकर अंदर आए और उसका मुंह दबाकर उसे कमरे ले गए। उन्होंने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
महिला ने उनके भागते ही चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। पीड़िता ने बताया कि घर लौटने पर माता-पिता को भी घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि वह कई चक्कर थाने के काट चुकी है लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। सोमवार को महिला ने एसपी आफिस में आकर शिकायत पत्र सौंपा और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि उनके संज्ञान में दुष्कर्म का मामला नहीं है। आपसी कहासुनी का बात ग्रामीणों ने बताई है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली। मीणों ने बताई है लेकिन कोई तहरीर अभी नहीं मिली है।