फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने किसान को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खेत जा रहे किसान को पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया लेकिन चालक ट्रक समेत भागने में सफल रहा। परिजन किसान को जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चकजाफर गांव निवासी रामबहोरी मिश्रा (68) पुत्र बेनीमाधव सोमवार की देर शाम को अपने खेत के पास पड़ी फसल की रखवाली करने जा रहे थे। वह पहाड़ी राजापुर मुख्य मार्ग पर किनारे जा रहे थे।
इसी बीच पीछे से तेजी से आया बेकाबू ट्रक किसान को रौंदता निकल गया। यह देखते ही आसपास के लोग ट्रक को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन चालक ट्रक समेत भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने किसान के परिजनों को सूचना दी। निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। मृतक के एक पुत्र अवधेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें