चित्रकूट। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शहर के एसडीएम कालोनी के पास एक युवक को पकड़ा है। इस पर युवती को स्कूल ले जाने के बहाने रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
सदर कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि अर्की गांव निवासी शुभम सिंह को पकड़ा है। इस पर 21 मई को पहचान की एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप है। युवक पर यह भी आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो बनाकर इसे वायरल भी किया है। मंगलवार को उसे जेल भेजा गया है। (संवाद)