फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण मेला : लोक गायकों ने जमाया रंग, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Sat, 21 Feb 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 20 सीकेटीपी 16 रामायण प्रेक्षागृह में रामायण मेला महोत्सव के समापन पर बोलते पूर्व सांसद व - फोटो : 1
विज्ञापन
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की कर्मभूमि में पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिसे देख हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत झांसी की लोक गायिका अर्चना कोटार्य के भजन देवी दुर्गा ने दिए वरदान हमारे घर राम आ गए से हुई। उन्होंने राम जन्मोत्सव पर लोक गीत और बधाई गीत भी प्रस्तुत किए। डॉ. राजा पांडेय ने बोलो राजा राम राम भजन सुनाया, जबकि शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ. अर्चना म्यहसर वाराणसी ने हमरे निर्धन के धन राम भजन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हरिहर घराने आजमगढ़ के भजन गायक शीतला मोहन त्रिपाठी ने एक बार जो रघुवर का इशारा हो जाए और तेरा दर तो हकीकत में जैसे भजन प्रस्तुत किए, जिस पर सभागार तालियों से गूंज उठा। मनीष शर्मा ने कथक नृत्य और नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी, जिसमें गणेश वंदना और ओम नमः शिवाय पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। प्रयागराज के दीपशिखा डांडिया डांस ग्रुप ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।

मनमोहक नृत्य नाटिका और फूलों की होली

संस्कृति विभाग प्रयागराज के तरुण चोपड़ा और उनके साथियों ने कृष्णा नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया। इसमें राधा-कृष्ण की विभिन्न मुद्राओं और मोर नृत्य की झांकियां शामिल थीं, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक वृंदावन के भूदेव शर्मा ने फूलों की होली का आयोजन किया। इसमें आयोजकों सहित विशाल जनसमुदाय ने आनंदमयी वातावरण में होली खेली। मेले के युवा कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया ने सभी का आभार जताया। कहा, कि मैं अपने पूर्वजों के अनुरूप ही मेले के लिए समर्पित रहूंगा।

फोटो 20 सीकेटीपी 16 रामायण प्रेक्षागृह में रामायण मेला महोत्सव के समापन पर बोलते पूर्व सांसद व - फोटो : 1

फोटो 20 सीकेटीपी 16 रामायण प्रेक्षागृह में रामायण मेला महोत्सव के समापन पर बोलते पूर्व सांसद व - फोटो : 1

फोटो 20 सीकेटीपी 16 रामायण प्रेक्षागृह में रामायण मेला महोत्सव के समापन पर बोलते पूर्व सांसद व - फोटो : 1

फोटो 20 सीकेटीपी 16 रामायण प्रेक्षागृह में रामायण मेला महोत्सव के समापन पर बोलते पूर्व सांसद व - फोटो : 1

फोटो 20 सीकेटीपी 16 रामायण प्रेक्षागृह में रामायण मेला महोत्सव के समापन पर बोलते पूर्व सांसद व - फोटो : 1

फोटो 20 सीकेटीपी 16 रामायण प्रेक्षागृह में रामायण मेला महोत्सव के समापन पर बोलते पूर्व सांसद व - फोटो : 1

फोटो 20 सीकेटीपी 16 रामायण प्रेक्षागृह में रामायण मेला महोत्सव के समापन पर बोलते पूर्व सांसद व - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें