चित्रकूट में प्रांतीयकृत रामायण मेला का 47वां समारोह 21 फ रवरी से सीतापुर के प्रेक्षागृह में होगा। पांच दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न अंचलों से प्रख्यात विद्वान, रामायणी, धर्माचार्य, सांस्कृतिक सत्पुरुष एवं कलाकार शिरकत करेंगें। इसके अलावा रामलीला, रासलीला का प्रतिदिन मंचन होगा। प्रतिदिन के कार्यक्रम तय हो चुके हैं। इसी मेले में हर विभाग की प्रदर्शनी व कृषि मेला भी लगाया जाएगा। साथ ही 25 फरवरी को प्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम होगा।
शुक्रवार को मेले के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार करवरिया व महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अतिथियो रुकने की पूरी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। पिछलेे वर्षों की अपेक्षा इस बार भी मेला आकर्षक होगा। बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रांतीयकृत रामायण मेला किया है। इसका बेहतर असर समारोह में दिखाई देगा।
वहीं, डीएम शेषमणि पांडेय ने मेले को रुचिकर बनाने के प्रयास किए हैं। इसमें प्रदर्शनी, स्टॉल लगाने सहित विद्युत, सफ ाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि विषयों पर अधिकारियों को निर्देशित किया है। नगर पालिका की ओर से बेड़ीपुलिया से लेकर जयपुरिया तिराहे तक विद्युत सजावट एवं स्वागत द्वारा लगाए जाएगें। मेले में मनोहारी प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। समारोह को व्यवस्थित रूप से संचालित कराने के लिए समितियां बनाई गई हैं।
देश के सभी भागों में जिनके लोकगीतों का डंका बजता है ऐसी प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी 25 फरवरी को कार्यक्त्रस्म में समां बांधेंगी। साथ ही वृंदावन रासलीला संस्थान के फू लों की होली के साथ महोत्सव संपन्न होगा। लखनऊ की बाल कलाकार शास्त्रीय नृत्यिका पर्णिता श्रीवास्तव 21 फरवरी को रामकथा पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां देगी।
22 फ रवरी को प्रिया रघुवंशी लखनऊ का समूह नृत्य और केया चंदा कोलकाता की नृत्य वाटिका प्रस्तुत करेंगी। 23 फ रवरी को रिवाइवल ग्रुप ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से संपूर्ण रामायण का मंचन होगा। 24 फ रवरी को शास्त्रीय केन्द्र गुवाहटी राम विजय नृत्य नाटक दिखाया जाएगा।
आकाशवाणी प्रयागराज के लोक संगीत संध्या एवं लोक नाट्य नौटंकी का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा सुबह नौ बजे से रामलीला और सायं नौ बजे से रासलीला का वृंदावन रासलीला संस्थान मंचन करेगी। ग्रामोदय विवि के पूर्व आचार्य लल्लूराम शुक्ल, जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि में संगीत विभाग के आचार्य विशेष नारायण मिश्र, रामाधीन आर्य मऊ रानीपुर, रघुवीर सिंह यादव झांसी, दिनेश सोनी सकरार आदि प्रतिष्ठित कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा।