फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः बाघिन की कॉलर आईडी बदली, मानिकपुर जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
जिले की सीमा पिपरीटोला के पास बाघिन के गले में कॉलर आईडी लगाते वनकर्मी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में कई माह से जिले की सीमा से सटे मझगवां- चितहरा जंगल में घूम रही बाघिन को वन विभाग के साथ पन्ना रिजर्व टाईगर के अधिकारियों ने पकड़ा। इसके बाद उसके गले में लगी पुरानी कॉलर आईडी बदली गई। इससे अब इसके मूवमेंट की जानकारी अधिकारियों को आसानी से हो सकेगी। इसके बाद बाघिन को छोड़ दिया। वह मानिकपुर क्षेत्र के जंगल की ओर चली गई है।
विज्ञापन

पन्ना रिजर्व टाईगर व मुकुंदपुर वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार की दोपहर को ट्रेंकलाइजर की मदद से बाघिन को पिपरीटोला के पास घेर कर पकड़ा। उसके बेहोश होने के बाद गले में पड़ी पुरानी कॉलर आईडी बदल दी गई है। मझगवंा वन विभाग के रेंजर दीपकराज ने बताया कि पन्ना टाईगर रिजर्व की इस बाघिन को सन् 2015 में कालर आईडी लगाई गई थी।
चार साल से यह यूपी एमपी के जंगल में घूम रही थी। इससे वह कॉलर आईडी कमजोर हो गई थी। अब उसके गले में पी 213 (22) कॉलर आईडी लगाई गई। इससे उसकी लोकेशन मिलने में आसानी होगी। इसकी जानकारी चित्रकूट मानिकपुर के वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें