फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर मतदान के लिए जागरूक किया

Wed, 02 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण में कर्वी ब्लाक में होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।

प्राचार्य डा. बालकृष्ण पांडे ने बताया कि लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने रैली निकाली। ग्रामीण मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रैली बेड़ी पुलिया स्थित गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय से प्रारंभ होकर अमानपुर गांव तक गई। छात्र- छात्राओं ने ग्रामीणों से मिलकर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा. केसी वर्मा, डा. अतुल कुशवाह, डा. वंशगोपाल, डा. सीमा, डा. संगीता, कविता पंाडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें