मानिकपुर (चित्रकूट)। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अगरहुंडा में स्व. राम कल्याण सिसोदिया की स्मृति में विराट दंगल का आयोजन किया गया।
कुश्ती में महिला पहलवान वैशाली (दिल्ली) व रुपाली (उत्तराखंड) के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें वैशाली ने कुश्ती जीती। इसी क्त्रस्म में प्रदीप (अगरहुंडा) व राजू (प्रयागराज) के बीच कुश्ती हुई जिसमें प्रदीप जीते। लक्ष्मण कोबरा ने राजा बनारस को हराया। राजकरण पहलवान रामनगर ने सुनील ऊंचाहार को हराया व दिलीप पहलवान भौंरी ने उमेश को पटखनी दी।
सोमवार को मऊ मानिकपुर विधायक आनंद शुक्ला ने दिल्ली व पंजाब के पहलवानों का हाथ मिलाते हुए कुश्ती का शुभारंभ किया। इसके बाद ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार बांटे। दंगल कमेटी में प्रधान गोपाल सिंह, ओम नारायण पयासी, उमेश चंद्र पांडेय, ललक सिंह, जीतू सिंह, मुन्ना लाल पांडेय, मुन्नी लाल साहू, मनोज कुमार सिंह, संदीप सिंह, संदीप द्विवेदी, प्रदीप त्रिपाठी, रित्तू सिंह, भूपेंद्र सिंह व कौशल सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्तर का दंगल आज
भौंरी। कस्बे के कृषक इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्तर का दंगल स्व छेदीलाल सिंह की स्मृति मेें आज किया जाएगा। जिसमें कई प्रदेशों के पहलवान भाग लेंगे। सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पहलवान को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह जानकारी भौंरी प्रधान मुन्ना सिंह राजपूत ने दी। संवाद