फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत् - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम में अचानक आए बदलाव से सुबह से शाम तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश और सर्द हवाओं के कारण लोग अपने घरों में रुकने को मजबूर रहे। बालापुर माफी में कुछ देर तक ओले गिरने से किसानों को फसल का नुकसान हुआ है। मौसम का मिजाज कुछ दिन और बिगड़ा रहा तो किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

दो दिन से तापमान में आई बढ़ोत्तरी से मौसम बदलने के संकेत मौसम वैज्ञानिकों ने दे दिए थे। इधर शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद जिले में रुक-रुक कर बारिश होने लगी। हल्की हवाओं ने गलन भी बढ़ा दी। सुबह शाम कोहरा छाया रहा। मौसम में बदलाव के कारण ट्रेनें भी निर्धारित समय से नहीं पहुंच रही है। सुबह से दोपहर तक शाम जैसा नजारा रहा। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा गया। कोहरे के चलते दिन में हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर मंद गति से चलते रहे। भरतकूप सीतापुर क्षेत्र के बालापुर माफी की ओर छोटे छोटे ओले भी गिरे। सरसों की फसल को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
चित्रकूट। कोहरा छाए रहने से चित्रकूट धाम व मानिक पुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनें लेट है। जिसमें महाकौशल, संपर्क क्रांति  एक्सप्रेस, सारनाथ, छपरा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें दो से तीन घंटे लेट चल रही है। जिससे ट्रेन यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।  
विज्ञापन


अलाव जलवाया
चित्रकूट। अधिक ठंड को देखते हुए बुंदेली सेना ने जिला चिकित्सालय में अलाव जलवाया। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि जिला अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर वीपी पटेल, सोनू, ऋषि कुमार, अशोक सिंह,  धर्मेंद्र सिंह, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।   

अवकाश के बावजूद खुले रहे स्कूल
चित्रकूट। डीएम व बीएसए के निर्देश के बाद सभी कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद रखा गया लेकिन जिले के कई स्कूलों में पढ़ाई कराई गई। भीषण सर्दी व कोहरे में बच्चों को कांपते हुए स्कूल जाते देखा गया। इस संबंध में कई स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि  उन्हें अवकाश की जानकारी नहीं थी। बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि अवकाश की सूचना सभी को दी गई थी। इन दिनों में स्कूल खोल कर पढ़ाई कराने वालों पर कार्रवाई होगी। यह भी सूचना मिली है कि स्कूलों में शिक्षकों का जाना अनिवार्य था तो कई जगह शिक्षक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें