फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश से धान को नुकसान, दाना काला पड़ने की आशंका

Sat, 31 Oct 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 31 सीकेटीपी 24 पहाड़ी के ​शिवपुर में बारिश व हवा से खेत में बिछ गई धान फसल। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में पिछले चार दिनों से मौसम सक्रिय है। रिमझिम बारिश के साथ तेज हवा भी चल रही है। इससे खेतों में लगी धान की फसल पसर गई है। किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आर के वर्मा के अनुसार बारिश से धान की फसल को आंशिक नुकसान हुआ है। जिले में 17850 हेक्टेयर में धान की बोआई हुई है। धान के पौधों में लगे दाने काले हो सकते हैं। उनके छोटे होने की भी आशंका है।
कुछ किसानों ने कटी हुई फसल खेत में रखी है, जो भीग रही है। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि खराब मौसम से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। पहाड़ी क्षेत्र के तौरा गांव के किसान राजेंद्र और रामलाल ने भी बताया कि हवा चलने से उनकी धान की फसल पसर गई है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से धान के पौधों में आए दाने काले हो जाएंगे। इससे किसानों को बाजार में अच्छा दाम नहीं मिलेगा। पैदावार भी कम होगी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे खेतों में पानी न भरें। पानी निकासी के लिए जगह बनाएं। मौसम एक नवंबर तक खराब रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें