फोटो 18 सीकेटीपी 36 बारिश के दौरान सड़क पर बहता उफनाई नालियों का पानी। संवाद
फोटो 18 सीकेटीपी 36 बारिश के दौरान सड़क पर बहता उफनाई नालियों का पानी। संवाद
फोटो 18 सीकेटीपी 37 मानिकपुर कस्बा में बारिश के दौरान सड़क पर बहता पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शनिवार शाम को हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी है। हालांकि, शहर समेत मानिकपुर इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
करीब आधा घंटा हुई बारिश से शंकर बाजार, एलआईसी तिराहा से जीजीआईसी मार्ग और एसडीएम कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में पानी भर गया। झांसी मिर्जापुर हाईवे पर भी कई स्थानों पर जलभराव हुआ। एलआईसी तिराहा के बीपी सिंह ने बताया कि थोड़ी सी बारिश से ही नगर में जलभराव हो जाता है। राकेश कुमार ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए, कहा नालियों में कीचड़ भरा है। नगर पंचायत मानिकपुर कस्बा कई मोहल्लों में नाले और नालियां बारिश के दौरान उफना गई हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में शनिवार को आठ एमएम बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। किसान मान सिंह का कहना है कि यह बारिश धान की रोपाई के लिए पर्याप्त नहीं है।
फोटो 18 सीकेटीपी 36 बारिश के दौरान सड़क पर बहता उफनाई नालियों का पानी। संवाद