चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने गांव कोल्हुवा माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय का जायजा लिया। ग्रामीणों ने एक शिक्षक की अनियमित उपस्थिति की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही कार्रवाई करने को कहा। ग्रामीणों ने शिक्षक श्यामसुंदर शर्मा की अनियमित उपस्थिति की शिकायत की। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। खंड विकास अधिकारी को विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। विद्यालय में बिजली के लिए सौर पैनल और चारदीवारी सहित अन्य विकास कार्य कराने को कहा गया। जिलाधिकारी ने रपटा निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। वर्षा में आवागमन की सुविधा के लिए इसका प्रस्ताव तैयार होगा। संवाद