फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मैच में रायबरेली ने मारा मैदान

Fri, 25 Dec 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच रोमांचक रहा। रायबरेली ने नजदीकी मुकाबले में उन्नाव को 14 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को सुभाष चैलेंज कप के अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।



मैच का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक के के चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत का नहीं बल्कि प्रतिभाग का महत्व होता है। हारने वाली टीम को भी खेल भावना से आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।


जीतने वाले तो आगे बढ़ते ही हैं। इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौके मिलने चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से सबका उत्साहवर्धन होता है।
विज्ञापन



इसके बाद पहला मैच उन्नाव और रायबरेली के बीच शुरू हुआ। टास जीतकर उन्नाव टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायबरेली के अनुराग सिंह के 40 व शांतुन सिंह के 28 रनों की बदौलत निर्धारित टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए।


उन्नाव की ओर से मो. नबी ने गेंदबाजी कर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे उन्नाव के बल्लेबाजों ने धीमी शुरूआत की। मध्यक्रम के साहिल 32 व जितेंद्र 24 के अलावा अन्य बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके।
विज्ञापन



निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर कुल 141 रन ही टीम बना सकी। इस मौके पर पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, सीताराम गुप्त, इफ्तिार अहमद, इकराम वर्मा, डा.सीएन सिंह, डा. रचित पांडेय, अनिल प्रधान, सुकरी देवी, प्रेमशंकर शुक्ल,  बाबू लाल अहिरवार, गोलू गुप्ता, बलिशंकर तिवारी, मोसू खान, मनोज गुप्ता, राकेश मिश्रा, विजय भारद्वाज व इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें