फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों के खिलाफ धीमा न हो अभियान

Fri, 25 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी जोन ने डकैतों के खिलाफ अभियान में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए। इनामी अपराधियों को अभियान चलाकर जेल भेजा जाए। लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कड़ी कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन



आईजी जोन ब्रजभूषण शर्मा शुक्रवार को पहले भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। इसके बाद पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे दस्यु उन्मूलन अभियान की तरह यहां भी इस अभियान को गति दी जाए।


ग्रामीणों को  सुरक्षित जीवन जीने के लिए पुलिस मदद करे। जनता के साथ थाना व चौकी प्रभारी सभ्यता से पेश आए। जो भी पुलिस अधिकारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईजी जोन ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समय  सीमा के अंदर करें।
विज्ञापन




शासन की मंशानुरूप पीड़ित व फरियादी को समय से न्याय मिले। यही पुलिस की सफलता है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया,सीओ सिटी राजेश कुमार, बैजनाथ, सत्यवीर सिंह, कोतवाल रनवीर ङ्क्षसह व लाइन प्रभारी भरत सिंह आदि  मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को आईजी जोन पुलिस लाइन व कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें