फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर कांग्रेसी बोले हैप्पी बर्थ डे राहुल भैया

Sun, 19 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। हैप्पी बर्थ डे राहुल भैया बोलकर केक काटा और कर मनाया और लोगों का मुंह मीठा कराया। राहुल के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


 मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष राम भवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने केक काटा। इसके बाद उन्हाेेंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेेस का विकल्प नहीं है। दो साल के अंदर ही भाजपा के काम से लोग अब महसूस करने लगे हैं कि कांग्रेस ही सबका भला कर सकती है। गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल मूल्य निर्धारण में राहुल गांधी की नीति ही सफल थी। पंकज मिश्रा ने कहा कि यूपी चुनाव में भी राहुल गांधी की नीतियों से ही विपक्षियों को मात देंगे।

इस मौके पर रणजीत सिंह, अतहर हुसैन, अवधेश करवरिया, नीरू गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, राकेश वर्मा, मनोज गुप्ता, विनोद गुप्ता, अनिल गुप्ता व नत्थू कोल आदि रहे। उधर राजापुर में वरिष्ठ कांग्रेसी रघुनाथ द्विवेदी ने कहा कि सारे भेदभाव मिटाकर युवा वर्ग राहुल गांधी की नीतियों के अनुसार चले। पहाड़ी में कामता प्रसाद भारद्वाज ने कहा कि मिशन- 2017 में कांग्रेस की बागडोर फिर राहुल गांधी के ही हाथ में रहेगी।
विज्ञापन


कचहरी परिसर में देवानंद कंचनी व त्रियुगी नारायण शुक्ल की मौजूदगी में गोष्ठी हुई। इस मौके पर कुशल सिंह पटेल, कन्हैया लाल वर्मा, अशोक धतुरहा व राजू खान आदि रहे। भरतकूप में भी कांग्रेसियों ने जन्मदिन मनाया। गोष्ठी में मिथलेश गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी के जीवन शैली से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर नारायण सिंह सिसौदिया, उमेश, राजकरण, बीएल वर्मा, समीम खां, सगीर, सत्यम व शैलेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें