फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रायबरेली ने वाराणसी को हराया

Mon, 15 Jan 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी और रायबरेली के बीच खेला गया। इसमें रायबेरली ने आसानी से वाराणसी को हरा दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर एसडीएम न्यायिक मो. जाशीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कराया। जिसमें रायबरेली ने टॉस जीत कर पहले वाराणसी को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी की टीम 24.2 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज कन्हैया ने 55, सम्राट ने 12 रन का योगदान दिया।
रायबरेली के गेंदबाज अतुल ने तीन, आशीष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे रायबरेली ने बैट्समैन के शानदार बैटिंग की बदौलत तीन विकेट खोकर 14.4 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज आशीष ने 86, हर्षित ने 42 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच आशीष रहे। रायबरेली ने इस मुकाबले को सात विकेट से अपने नाम किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें