फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: श्रीरामचरण पादुका यात्रा आज से, पहुंचा रथ

Mon, 15 Jan 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। श्रीरामचरण पादुका यात्रा तीर्थ स्थल भरतकूप से 15 जनवरी सोमवार से निकलेगी। जो शहर से होते हुए विभिन्न जिलों के रास्ते अयोध्या तक जाएगी। सजा भव्य रथ तैयार हो गया है। इसमें विभिन्न स्थानों से लाई गई चरण पादुकाएं व चरण चिह्न अयोध्या के लिए जाएंगी।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के प्रति आस्था रखने वाले कई भक्त थाईलैंड, श्रीलंका, नेपाल व अन्य प्रांतों सेे आकर डेरा डाल लिया है। भरतकूप तीर्थ से यात्रा सुबह दस बजे से निकलेगी। भरतकूप तीर्थ स्थल से 15 जनवरी को धूमधाम से यात्रा निकाली जाएगी। चरण पादुका यात्रा मेें लोकनृत्य दल में राई, ढेढिया के साथ ही 15- 15 कलाकार भी शामिल होंगे।
जो चित्रकूट से अयोध्या तक पड़ावों में अपनी प्रस्तुति देंगे। जबकि मुख्य कार्यक्रम मकर संक्रांति को रामायण मेला परिसर में होगा। जिसमें भजन गायिका तृप्ति शाक्या के अलावा बाबा सत्यनारायण मौर्य की प्रस्तुति देंगी। यात्रा में शामिल लोगों के रुकने व भोजन की व्यवस्था राही पर्यटन आवास गृह, रामायण मेला परिसर में की गई।
विज्ञापन


श्रीराम के चरणचिह्न भी यात्रा में शामिल होंगे
खोही। भगवान श्रीराम के चरणचिह्न भी यात्रा में शामिल होंगे। जो भरत अयोध्या से आए हैं। जिनको लेकर बाबा सत्यनारायण मौर्य, दिव्यजीवन दास व पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव धर्मनगरी के भरत मिलाप मंदिर सहित कामदगिरि तृतीय द्वार ले गए। यहां पर पूजा पाठ किया गया।
चरण पादुका यात्रा का ठहराव जिले के नौ स्थानों पर होगा। पहला ठहराव खोही तिराहा दूसरा कामदगिरि प्रवेश द्वार बरहा हनुमान मंदिर। तीसरा रामघाट, चौथा यूपीटी चौराहा ,पांचवा ठहराव रामायण मेला परिसर यहां पर पर यात्रा चलने वाले श्रद्धालु का प्रवास होगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
इसके बाद 16 जनवरी को छठवां ठहराव पुरानी कोतवाली कर्वी परिसर, सातवां पहाड़ी कस्बा, आठवां गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर नौ वां ठहराव तुलसी चौक राजापुर यात्रा का यमुना नदी पवित्र जल से स्वागत व पूजन व आरती। यहीं से यात्रा जनपद कौशांबी में प्रवेश करेंगी।
उधर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की विभाग के पदाधिकारी प्रांत धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख छेदीलाल गौतम, विभाग समरसता प्रमुख, राम शरण तिवारी, अमित मिश्र, अजय यादव आदि ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण पत्र चित्रकूट धाम के संतों को देने पहुंचे।

19 जनवरी को पहुंचेगी अयोध्या
चित्रकूट। चरण पादुका यात्रा 16 जनवरी को चित्रकूट जनपद से कौशांबी जनपद के लिए प्रस्थान कर जाएगी। जो प्रयागराज पहुंचेगी। जहां पर गंगा किनारे यात्रा का ठहराव होगा। कई कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 17 जनवरी को श्रंगवेरपुर यात्रा पहुंचेगी। जहां पर चरण पादुका पूजन कार्यक्रम होगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कलाकार प्रस्तुति देंगे।
18 जनवरी को प्रतापगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद 18 जनवरी को सुल्तानपुर के लिए यात्रा जाएगी। 19 जनवरी को अयोध्या के नंदीग्राम पहुंचेगी। जहां पर पादुका पूजन कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी स्थान पर यात्रा का समापन होगा।

राम भक्त पैदल अयोध्या के लिए निकले
राजापुर। अयोध्या जाने के लिए मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तहसील पथरिया के गांव सुहाव के रामभक्त पैदल गोस्वामी तुलसी दास की जन्म स्थली पहुंचे। जिनका स्वागत किया गया।
यात्रा में शामिल भक्त गणेश सिंह, मंगल सिंह, प्रहदाल, जुगल, सोनू सिंह, पवन सिंह, जहर सिंह, रामसिंह, गोपालसिंह, भोज सिंह, खूब सिंह व राम सिंह शामिल है।उन्होंने बताया कि चार जनवरी को गांव से पैदल निकले है। जो लगभग 237 किमी अब तक पैदल चल चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें