फोटो- 12- राजापुर में नीलगाय के बच्चे को डसे अजगर
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। क्षेत्र के रायपुर गांव में एक खेत में अजगर ने नील गाय के बछड़े को निगलने की कोशिश में जकड़ लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसी बीच खेत मालिक व कुछ अन्य ग्रामीण आ गए तो अजगर गाय को छोड़ बिल में घुस गया है।
राजापुर क्षेत्र के रायपुर गांव के बच्चा तिवारी खेत में लगे ट्यूबवेल के पास एक अजगर शुक्रवार की सुबह निकला था। इसी दौरान एक नील गाय का बछड़ा खेत के अंदर पहुंच गया। जिसको अजगर ने लपेटकर निगलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान खेत मालिक बच्चा तिवारी कुछ ग्रामीणों के साथ पहुंच गया। खेत के अंदर देखा कि अजगर बछड़े को निगल रहा है सभी ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को भी बुलाया। शोर मचाने पर अजगर उसी ज्वार के खेत के अंदर कहीं घुस कर गुम हो गया। अजगर के पकड़े न जाने पर ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है कि इसे किसी तरह पकड़कर दूर जंगल में फिंकवाएं ताकि रात का अन्य समय किसी ग्रामीण का नुकसान न हो सके।