फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और दरोगा पर रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाने के एक सिपाही व मानिकपुर थाने के एक दरोगा की शिकायत के बाद अब रैपुरा थाने के एक दरोगा द्वारा पकड़े गए युवक को छोड़ने के बदले में रुपये मांगने का ऑडियो आया है। रैपुरा थाने के सिपाही अभिषेक द्वारा पीड़ित से डालर या रुपये मांगने की शिकायत पर उसका तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बांदा जिले के शिंव बिसंडा निवासी देवेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि इटवां गांव के कुछ लोग उसके भाई को घर से लिवा लाए। इसके बाद रैपुरा थाने की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। अब भाई को छुड़ाने के बदले में थाने से किसी दरोगा ने फोन कर 20 हजार रुपये की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करने के बाद बताया कि उसके पास कई बार फोन आए और कहा गया कि रुपये का इंतजाम कर थाने आओ फिर भाई को ले जाओ। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। शिकायतकर्ता उन्हें जानकारी दे तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें