फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयस्वनी नदी में छात्र डूबा, मौत

Thu, 23 Apr 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ खेलने गया 11 वर्षीय बालक  बुधवार को पयस्वनी नदी में डूब गया। साथी बच्चों ने उसके घर जाकर सूचना दी। देर शाम बच्चे का शव निकाला गया।
विज्ञापन


बल्दाऊगंज निवासी कुक्कू उर्फ अनुज (11) पुत्र राजकरण बुधवार को अपने साथियों के साथ रेलवे पुल के पास खेलने गया था। बताया जाता  है कि खेलते-खेलते बच्चों ने पयस्वनी नदी में नहाने के लिए कहा।
विज्ञापन


सभी बच्चे सुंदर घाट में नहाने लगे। कुक्कू अचानक गहरे पानी में चला गया। जब देर तक वह बाहर नहीं आया तो घबराए बच्चों ने घर जाकर इसकी जानकारी दी।

इस पर परिजन भागते-भागते नदी के किनारे पहुंचे। देर शाम उसका शव निकाला गया। कुक्कू कक्षा चार का छात्र था। पोस्टमार्टम हाउस में उसकी मां की हालत बार बार बिगड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें