चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा के दो मोहल्लों में सोमवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम तो कुछ आरोपी भाग निकले। अलग अलग स्थानों पर मारपीट की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करने के बाद पुलिस ने घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया है।
तरौंहा के परासन टोला निवासी कमलादेवी ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी। इसी बीच पड़ोस के शिवलोचन व वजीर ने गाली देना शुरू कर दिया। इसी बीच उसके चाचा रामकिशोर ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। घर के अंदर घुसकर मारा पीटा। तहरीर में पीड़िता ने शिवलोचन, वजीर, अनिल व देवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तरौंहा के ही चौगलिया मोेहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ला निवासी कमलकिशोर ने बताया कि पड़ोसी केशराज, सूरज, दिन्ने व बड़कू ने लाठी-डंडा से घर में घुसकर मारा पीटा। इसी बीच आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। कोतवाली में नामजद चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।