फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यात्रियों को दें सुविधाएं स्वच्छता का रखें ध्यान

Sat, 27 Sep 2025 08:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी-1- परिचय- रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार से जानक
विज्ञापन
चित्रकूट। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने चित्रकूट धाम कर्वी व मानिकपुर रेल खंड का दौरा किया। कई स्थानों पर गंदगी देख नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक ने सबसे पहले विशेष ट्रेन से निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्टेशन ले-आउट, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, प्लेटफॉर्म, रेल सुरक्षा बल, सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम, ओएसओपी स्टाल, कैटरिंग स्टाल, स्टेशन मास्टर पैनल रूम, रिले रूम को देखा। स्टेशन पर उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टालों पर कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की और मानक के अनुसार ही सामान बेचने के निर्देश दिए। नो बिल, नो पे को प्रभावी रूप से लागू करने पर बल दिया। इसके बाद ओहन स्टेशन पहुंचे। यहां यात्रियों को सभी सुविधाएं देने के लिए कहा।
इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेक नारायण, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (ईस्ट) आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर गौरव यादव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) शिवम श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार व शिवेश मालवीय मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
वाहन पार्किंग कर्मियों की मनमानी की शिकायत, कराएं जांच
चित्रकूट। मंडल रेल प्रबंधक के निरीक्षण के दौरान शहर के शंकर बाजार निवासी भोला प्रसाद ने बताया कि उनके बाबा माताप्रसाद दिल्ली जा रहे थे। इसलिए वह बाइक से स्टेशन लेकर पहुंचे। बाबा को उतारते ही वाहन पार्किंग वाले दो युवक आए और जबरन बाइक ले जाने लगे। विरोध किया तो अपशब्दों का प्रयोग किया। इस पर जीआरपी जवान से शिकायत की तो उसने भी कहा कि चुपचाप बाइक स्टैंड में खड़ा कर रसीद कटवाओ. ज्यादा बहस मत करो। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक ने मामले की जांच कराने के लिए कहा है। चित्रकूटधाम कर्वी की जीआरपी प्रभारी शालिनी सिंह भदौरिया ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें